बांदा, दिसम्बर 30 -- बांदा। संवाददाता सीडीओ अजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की गई। बैठक में एलडीएम, अधिशासी अभियंता विद्युत शहरी, ग्रामीण, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा पुष्पेंद्र कुमार, अधिकृत वेंडर्स यूपीनेडा ने प्रतिभाग किया। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रूफ टाप संयंत्र की स्थापना के बाद नेट मीटर की कार्यवाही व फ्लैग आन की कार्यवाही समय से पूर्ण करायी जाए। कहा कि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को समय से लोन स्वीकृत किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...