जहानाबाद, जुलाई 15 -- यदि कोई व्यक्ति डिजिटल धोखाधड़ी का शिकार हो जाए तो तत्काल अपने बैंक को सूचना दे

वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा एसएस कॉलेज में हुआ जागरूकता कार्यक्रम जहानाबाद, नगर संवाददाता। स्थानीय स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के एनएसएस इकाई एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल धोखाधड़ी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता यूको बैंक, जहानाबाद के प्रबंधक चन्दन कुमार ने कहा कि आज बैंक हमारी जेब से निकलकर मोबाइल तक पहुंच चुका है। डिजिटल बैंकिंग ने जीवन को सरल बनाया है, किंतु इसके साथ साइबर अपराधियों की सक्रियता भी तेज़ी से बढ़ी है। ऐसे समय में तकनीक का उपयोग जितना आवश्यक है, उससे कहीं अधिक आवश्यक उसकी सुरक्षित जानकारी और सतर्कता है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी अब केवल हैकिंग तक सी...