मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरए बिहार विवि में पीएचडी में दाखिले को लेकर शनिवार को सभी डीन और विभागाध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें पैट के नोडल अफसर प्रो. टीके डे और प्रॉक्टर प्रो. आरके चौधरी भी शामिल हुए। इस दौरान तय किया गया नेट और जेआरएफ छात्रों के लिए सीटें रिजर्व रहेंगी। जिन छात्रों ने नेट और जेआरएफ वर्ष 2025 में पास किया है, उनका इंटरव्यू सीधे लिया जायेगा।डीन और विभागाध्यक्षों ने कहा कि पीएचडी का इंटरव्यू अब 10 से 18 अप्रैल तक लिया जायेगा। नेट और जेआरएफ के आधार पर कितने आवेदन आते हैं उसके हिसाब से छात्रों को विभागों में इंटरव्यू के लिए भेजा जाएगा। बैठक में तय किया गया कि छात्रों के फॉर्म का सत्यापन विभागों में चलता रहेगा। इस दौरान सभी विषयों में सीटों की संख्या पर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि जिस विभाग में द...