लखीमपुरखीरी, मई 22 -- ईसानगर के कटौली और आसपास के गांवों में मोबाइल में नेटवर्क, धीमे नेट की समस्या और लो वोल्टेज की दिक्कत को लेकर किसान यूनियन के लोग चपकहा गांव स्थित टावर पर पहुंच गए। समस्या के समाधान की मांग कर रहे लोग वहीं धरने पर बैठ गए। कुछ देर इंतजार के बाद भी जब कोई अफसर नहीं पहुंचा तो किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष पवन पाठक टावर के ऊपर चढ़कर समस्या से निजात दिलाने की मांग करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही ईसानगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दो घंटे बाद एसडीएम और विधायक के आश्वासन पर वह नीचे उतरे। यह भी पढ़ें- टावर 10 दिनों से खराब,ग्रामीण हुए उग्र खराब नेटवर्क के चलते किसान यूनियन के पदाधिकारी चपकहा स्थित टावर पर पहुंच कर नेटवर्क दुरुस्त करने की मांग कर रहे थे। एक दिन पूर्व ही टावर पर पहुंचकर 5 जी नेटवर्क शुरू करने की मांग करते हु...