नई दिल्ली, फरवरी 12 -- भारतीय टीम बुधवार 11 फरवरी को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे लीग मैच के लिए तैयारी कर रही थी। 6 बजे के करीब भारतीय खिलाड़ी नेट्स में उतरे। हमेशा की तरह टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को पहले बैटिंग के लिए आना था। ऐसे में ईशान किशन सबसे पहले नेट्स में नजर आए। ईशान किश नेट अभ्यास के दौरान मैच वाली फॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन बाद में जसप्रीत बुमराह की एक लेजर गाइडेड मिसाइल की तरह आई यॉर्कर ने ईशान किशन को चारों खाने चित कर दिया। बुमराह की यॉर्कर ईशान किशन के बायें पैर पर लगी और वे दर्द में नजर आए। नेट में बैट को छोड़कर और पैड उतारकर वे जमीन पर बैठ गए। जल्द ही फीजियो ने अपना काम किया तो कुछ देर बाद वे अपने पैरों पर खड़े हो गए। हालांकि, ये भारतीय खेमे के लिए एक पल को चिंता का विषय लग रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.