सोनभद्र, जुलाई 18 -- सोनभद्र,संवाददाता। प्राकृतिक संसाधनों की समृद्ध धरती जनपद के निवासी भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इस आधुनिक युग में मोबाइल नेटवर्क की समस्या का सामना कर रहे हैं। जिला प्रशासन के प्रयासों से बीएसएनएल जल्द ही रॉबर्ट्सगंज, घोरावल, दुद्धी तहसील के 14 गांवों में 4-जी टावर स्थापित करेगा। इससे इन गांवों के अलावा आस-पास के क्षेत्र भी मोबाइल नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। इंटरनेट तक आसान पहुंच यहां के निवासियों के लिए एक बड़ा उपहार साबित होगी। बीएसएनएल के माध्यम से टॉवर स्थापित किए जाने का कार्य शीध्र ही शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि भौगोलिक परिस्थितियों के चलते जनपद में आज भी कुछ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या है। जिले के कई दूरस्थ गांवों में लोगों को फोन करने के लिए ऊंचे स्थानों पर जाना पड़ता है, जबकि इ...