प्रमुख संवाददाता, जुलाई 21 -- यूपी के कानपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर ठगी के धंधे का खुलासा कर 6 शातिरों को पकड़ा है। पुलिस ने एक मैरिज लॉन से उस समय पकड़ा जब ये लोग 250 युवाओं को ठगी का ट्रेनिंग दे रहे थे। सरगना समेत 10 लोगों की तलाश है। नेटवर्क के नाम पर पिरामिड बनाने के लिए युवाओं को फंसाने का यह धंधा बिहार से ऑपरेट हो रहा है। अकेले कानपुर के दो हजार युवकों को इस गैंग ने शिकार बनाया है। जानकारी के मुताबिक गैंग ने देश के 60 हजार युवाओं को फंसाकर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है। गिरोह के जुड़े लोग 17-17 हजार रुपये लेकर युवाओं को जोड़ते थे और उनसे अन्य लोगों को जोड़ने के लिए कहा जाता था। इन्हें सैलरी का लालच दिया जाता था। एडीसीपी के मुताबिक वेब सीरीज पिरामिड स्कीम देखा था। जिससे उन्हें इस केस में मदद मिली। पुलिस के मुताबिक व...