नेटवर्क गायब होने से भड़के ग्रामीण, जियो टावर पर किया प्रदर्शन
बिजनौर, मई 16 -- हीमपुर दीपा। गांव रेहरा में जियो मोबाइल टावर का नेटवर्क आए दिन गायब रहने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में एकत्र हुए ग्रामीणों ने टावर परिसर में पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कटने के बाद टावर का बैकअप बंद हो जाता है, जिससे पूरा क्षेत्र संपर्क विहीन हो जाता है। शुक्रवार सुबह से ही मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे आक्रोशित होकर सलीम, शमीम, वसीम, अदनान, नाजिम, ताकिर और तालिब समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण टावर पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि टावर के जनरेटर के लिए आने वाला डीजल (तेल) कथित तौर पर बेच दिया जाता है। यही कारण है कि जब तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.