फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 18 -- शमसाबाद, संवाददाता। रोशनाबाद गांव में राशन को लेकर उपभोक्ता नेटवर्क के पेंच में फंस गये। इसके चलते वितरण में दिक्कत आयी। ऐसे में उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ा। सुबह से उपभोक्ता जब राशन कोटेदार के यहां राशन लेने के लिए पहुंचे तो नेटवर्क फेल हो गया। गर्मी में उपभोक्ताओं को राशन के लिए परेशान होना पड़ा। कोटेदार का भतीजा नेटवर्क को लेकर परेशान हुआ और प्रयास करता रहा। उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह से दोपहर तक दिक्कत आयी है। मशीन में नेटवर्क नहीं आ रहे थे जिस कारण राशन नहीं मिल पाया। काटेदार के भतीजे ने बताया कि गेहूं और चावल का स्टाक है। अभी कुछ उपभोक्ताओं को ही राशन दे पाये हैं।नेटवर्क के फेर में फंसे राशन के उपभोक्तावितरण को लेकर आयी दिक्कत, करना पड़ा इंतजारफोटो 4परिचय- नेटवर्क को लेकर उपभोक्ता हो रहे परेशान।

हिं...