सासाराम, जून 13 -- परसथुआ, एक संवाददाता। डिजिटल युग में जहां देश तेजी से तकनीकी विकास की ओर बढ़ रहा है, वहीं थाना क्षेत्र के कई गांव आज भी मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। स्थिति यह है कि लोगों को अपने परिजनों और रिश्तेदारों से बात करने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ती है, जबकि कई बार संपर्क स्थापित ही नहीं हो पाता। क्षेत्र के जगदीशपुर, बसंतपुर, कैथिया, बिशुनपुरा, रतिचक, धनतंत्रपुर, सिलौधा, कैलाशपुर, डिघिटा, डंगरी समेत दर्जनों गांवों में किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क संतोषजनक ढंग से काम नहीं कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कहीं एयरटेल का नेटवर्क गायब रहता है तो कहीं जियो सेवा जवाब दे देती है। वहीं बीएसएनएल की स्थिति भी बेहतर नहीं है। वीर बहादुर सिंह, बिगाऊ सिंह, मुरलीधर सिंह, राजू राम, विशेश्वर सेठ, राजेश कुमार ने बताया क...