लातेहार, मार्च 16 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड की ओरसा पंचायत के चिरोपाठ गांव में नेटवर्क की गंभीर समस्या के कारण राशन वितरण में कार्डधारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण राशन कार्डधारियों का बायोमैट्रिक सत्यापन नहीं हो पाता है, जिसके चलते लोगों को जंगल और ऊंचे पहाड़ों तक जाकर अंगूठा लगाना पड़ता है। बताया जाता है कि इस पोषण क्षेत्र में करीब 200 राशन कार्डधारी हैं, जिन्हें हर महीने राशन लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार नेटवर्क नहीं मिलने के कारण कार्डधारियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस संबंध में जन वितरण प्रणाली अंतर्गत राशन डीलर जगतु नगेसिया ने बताया कि चिरोपाठ गांव सुदूर क्षेत्र में स्थित है और यहां मोबाइल नेटवर्क ठीक से नहीं पकड़ता। बायोमैट्रिक मशीन में नेटवर...