गोड्डा, जून 6 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि । जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में आयोजित 12वें ग्रीष्मकालीन आवासीय नेटबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समापन हो गया। दस दिनों तक चले इस शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने खेल प्रशिक्षण के साथ साथ पेंटिंग, नृत्य, ट्रैकिंग एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया。

समापन समारोह में पुरस्कार वितरण समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव थे। उनके अलावा जेएमएम जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य रमन झा उर्फ मूनचुन झा, चंदन कुमार एवं बैद्यनाथ देहरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। समापन ...