नई दिल्ली, जून 25 -- समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का दूसरा एपिसोड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि 20 जून को यह एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ-साथ यूट्यूब पर भी रिलीज हुआ था। अब इसके व्यूज सामने आए हैं और आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस एपिसोड को नेटफ्लिक्स के मुकाबले यूट्यूब पर काफी ज्यादा देखा गया है।नेटफ्लिक्स और यूट्यूब के व्यूज इस नए सीजन के पहले एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' को प्रमोट करने आई थीं। इस एपिसोड को यूट्यूब पर 25 जून तक 47 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जबकि नेटफ्लिक्स पर इसकी व्यूवरशिप काफी कम रही है। नेटफ्लिक्स के आधिकारिक 'टुडुम' डेटा के अनुसार, इस एपिसोड को वहां 2.2 मिलियन व्यूज मिले हैं और यह इस समय ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश शोज की लिस्ट में स...