नई दिल्ली, जून 20 -- ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन रखने वालों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत यह होती है कि कई बार समझ में नहीं आता कि क्या नया देखें। वजह यह है कि नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते इतनी सारी नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं कि दिमाग कनफ्यूज हो जाता है। इसी कनफ्यूजन का सॉल्यूशन हम हर हफ्ते आपके लिए लेकर आते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते आपके लिए नेटफ्लिक्स पर क्या कुछ खास रहने वाला है और अपकमिंग फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट में आपके लिए कौन सी बेस्ट रहेगी।द अमेरिकन एक्सपेरिमेंट पूरी दुनिया अमेरिका के बारे में जानती है, लेकिन इस देश को समझते बहुत कम लोग हैं। अगर अमेरिका को बहुत कम वक्त के अंदर अच्छी तरह समझना चाहते हैं तो आपको यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज देखनी चाहिए। अमेरिका की आजादी की 250वीं एनिवर्सरी पर इस देश की स्था...