नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन है? चाइनीज ड्रामा देखते हैं? फिर तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज हम आपको एक रोमांटिक चाइनीज ड्रामा के बारे में बताने वाले हैं। ये चाइनीज लव स्टोरी नेटफ्लिक्स पर ही है और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है। ये सीरीज चाइनीज नॉवेल सीक्रेटली; बट अनेबल टू हाइड इट (Secretly; But Unable to Hide) पर बनी है। यह भी पढ़ें- सिर्फ 16 एपिसोड्स की है ये रोमांटिक कोरियन वेब सीरीज, 9 है इसकी IMDb रेटिंगसीरीज का नाम इस सीरीज का नाम 'हिडन लव' (Hidden Love) है। ये सीरीज साल 2023 में आई थी। इस सीरीज को न सिर्फ चाइना में बल्कि इंडिया में भी बहुत पसंद किया जा रहा है। इस सीरीज में झाओ लूसी, चेन जेयुआन और विक्टर मा ने लीड रोल प्ले किया है।सीरीज की कहानी इस सीरीज की कहानी सांग झी (झाओ लूसी) की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमत...