नई दिल्ली, जून 10 -- ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस समय एक कोरियन स्कूल एक्शन थ्रिलर सीरीज ने तहलका मचा रखा है। रिलीज होते ही ये सीरीज दुनिया भर के नॉन इंग्लिश सीरीज की लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। दर्शकों के बीच इस शो का क्रेज इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है कि सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि उनके देश में भी ऐसा कोई कानून या सिस्टम होना चाहिए!क्या है इस सीरीज की कहानी? पहले तो बता दें ये सीरीज असली घटनाओं पर आधारित नहीं है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि साउथ कोरिया के कुछ स्कूलों में अनुशासन का मजाक बना रखा है। कहीं अमीर और रसूखदार माता-पिता के कारण टीचर्स बेबस हैं। तो कहीं मसूम बच्चों का टीचर्स ने जीना हराम कर रखा है। ऐसे में एजुकेशन मिनिस्टर बड़ा कदम उठाते हैं। यह भी पढ़ें- 7 एपिसोड वाली ये क्राइम थ्रिलर सीरीज देखी? पिछले 1 साल...