नई दिल्ली, अगस्त 23 -- ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कॉन्टेंट की कोई कमी नहीं रहती। हालांकि जिनके पास सब्सक्रिप्शन है, वो आमतौर पर पिछली फिल्में निपटा ही चुके होते हैं। ऐसे में ऑडियंस यह जानने को बेताब रहती है कि नया क्या आ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि अपकमिंग वीक में आपको OTT जायंट प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर क्या कुछ नया और एंटरटेनिंग मिलने वाला है। साथ ही यह भी जानेंगे कि इनमें से आपके लिए कौन सी बेस्ट चॉइस रहेगी।मेगन (M3GAN) मशीनों का इंसानी जिंदगी में दखल बहुत तेजी से बढ़ा है। लेकिन ये चीजें आगे किस हद तक जाने वाली हैं? इसी का एक छोटा सा उदाहरण पेश करती है नेटफ्लिक्स पर 24 अगस्त को रिलीज होने जा रही 'मेगन' नाम की फिल्म। कहानी एक रोबोट इंजीनियर की है जो घर और परिवार की देखभाल करने के लिए एक ह्यूमनॉएड रोबोट तैयार करता है। वह अपनी अनाथ भत...