नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- नेटफ्लिक्स पर आज रविवार को ये 10 जबरदस्त फिल्में और उनकी कहानी छाई हुई है। आज छुट्टी के दिन का फायदा उठाते हुए देशभर में ये फिल्में सबसे ज्यादा देखी जा रही है। खास बात ये है कि 10 फिल्मों की इस लिस्ट में सिर्फ 2 हिंदी फिल्में बनीं हैं और अधिकतर साउथ फिल्मों को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लेकिन एक हिंदी फिल्म ऐसी है जो एक्शन, ड्रामा फिल्मों को पछाड़ कर नंबर 1 की गद्दी पर बैठी हुई है। ये हैं आज रविवार को देखी जाने वाली फिल्मों की लिस्ट-गजब रात मनोज बाजपाई अपनी जबरदस्त एक्टिंग और फिल्मों के चयन के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्में कई बार हल्की कहानियों की होती है लेकिन वो अपनी परफॉरमेंस से ऐसी फिल्मों में जान डाल देते हैं। ऐसी ही एक फिल्म है 'गजब रात'। इस फिल्म की कहानी एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की है जिसका किरदार मन...