मैनपुरी, मार्च 31 -- थाना कोतवाली क्षेत्र के कुरावली मैनपुरी मार्ग पर भूप सिंह कोल्ड स्टोरेज के सामने ट्रैक्टर की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक सड़क पार करते समय ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आ गया। जिला अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया तिसौली निवासी 37 वर्षीय विक्रम राजपूत पुत्र मिजाजी लाल सोमवार की शाम शीतला माता मंदिर पर नेजा चढ़ाने गांव वालों के साथ आए थे। शाम 6:30 बजे के करीब मैनपुरी कुरावली मार्ग भूप सिंह कोल्ड स्टोर के सामने विक्रम राजपूत सड़क पार कर रहे थे। तभी ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मार दी और टायर उनके ऊपर से निकल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद साथ आए लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल इमरजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.