फिरोजाबाद, मार्च 13 -- शिकोहाबाद में बालाजी मंदिर पर अपने परिजनों के साथ नेजा चढ़ाने आई एक युवती एवं किशोरी को एक युवक बहलाकर कर अपने साथ ले गया। घटना दस मार्च की है। थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला अपनी 26 वर्षीय बहन एवं 13 वर्षीय बेटी तथा अन्य परिजनों के साथ 10 मार्च को मंदिर पर नेजा चढ़ाने के लिए आई थी। परिजन नेजा चढ़ाने के बाद वह शाम 8 बजे घर वापस जाने लगे तो महिला की बहन के साथ बेटी का कोई पता नहीं था। महिला ने अतुल नाम के युवक पर अपनी बहन एवं बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.