जमशेदपुर, जून 14 -- जमशेदपुर। नेचुरल स्माइल फाउंडेशन के दो दिवसीय समर कैंप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। मानगो, किटाडीह, नीलडीह, धातकीडीह, परसूडीह समेत विभिन्न क्षेत्रों से 80 बच्चों ने भाग लिया। दूसरे दिन बच्चों को चिल्ड्रन्स पार्क ले जाया गया, जहाँ खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। क्विज, फन गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।फाउंडेशन के फाउंडर राज गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य वंचित बच्चों को सीखने एवं आगे बढ़ने के अवसर देना है। कार्यक्रम में प्रवीण कुमार, सौरव, मिथलेश, अरविंद, संजीव, ममता, नीलम, उमा, श्रुति, जे.पी. निराला सहित सभी स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह भी पढ़ें- 80 बच्चों ने चिड़ियाघर भ्रमण का लिया आनंद

हिंदी हिन...