नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- ज्वेलरी सिर्फ सजने-संवरने का माध्यम नहीं, बल्कि अपनी पहचान और व्यक्तित्व को जाहिर करने का एक तरीका भी है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए तनिष्क ने अपना नया प्राकृतिक रत्नों पर आधारित कलेक्शन ' ह्यूज' पेश किया है। इस खास कलेक्शन को हाल ही में एक खास आयोजन के दौरान अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने लॉन्च किया। इस मौके पर ब्रांड की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर पेल्की शेरिंग और हेड ऑफ डिजाइन गरिमा माहेश्वरी भी मौजूद रहीं। 'ह्यूज' नाम की तरह ही यह कलेक्शन रंगों और भावनाओं की खूबसूरत कहानी कहता है। इसमें प्राकृतिक रत्नों की चमक और आधुनिक डिज़ाइन का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो आज की महिलाओं की पसंद और उनकी बदलती लाइफस्टाइल के साथ पूरी तरह फिट बैठता है। एमराल्ड ग्रीन से लेकर पिंक टूरमलाइन तक, हर रत्न अपनी अलग पहचान और आकर्षण लिए हुए है। इस ल...