गोपालगंज, मार्च 26 -- कुचायकोट। एक संवाददाता नेचुआ जलालपुर दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर लगने वाले भव्य मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी यूपी, बिहार और नेपाल से श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है और पूजा-अर्चना के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां की आस्था दूर-दराज के क्षेत्रों तक फैली हुई है, जिससे हर साल भारी भीड़ उमड़ती है। प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। वहीं, मेले में अस्थायी दुकानों पर पूजा सामग्री, खिलौने और खान-पान की वस्तुएं भी उपलब्ध रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.