इटावा औरैया, अप्रैल 19 -- इटावा। सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन आफ नेचर की ओर से कृषि इंजीनियरिंग कालेज के आवासीय परिसर में रविवार को नेचर वाक कराई गई। आज के नेचर वॉक का आयोजन हुआ। इसमें पक्षियों की कई प्रजातियां देखने को मिलीं। इसका नेतृत्व सफारी के बायोलाजिस्ट डॉ.बीएन सिंह, डॉ. अत्री गुप्ता व डॉ. कमल कुमार कुशवाहा ने किया। नेचर वाक के दौरान डा. मनोज कुमार ने बताया कि गर्मियों में कई प्रकार की चिड़ियों की प्रजाति देखने को मिल रही है।इस दौरान अद्भुत एवं सुंदर तितलियां देखने को मिलना शुरू हो गई है। डा. अत्री गुप्ता ने बताया कि रविवार को पेड़ पौधों की 40 प्रजाति और चिड़ियों की 10 प्रजातियों के साथ तितलियों की 15 प्रजातियां देखने को मिली है। नेचर वॉक की शुरुआत में ही 10 मोर एवं मोरनी भी देखने को मिले। मुकेश, अमित , अर्जुन, रश्मि मौजूद रहीं।

हिंदी हि...