नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- हर साल सर्दियों के मौसम में भारत की कई झीलें और वेटलैंड्स गुलाबी रंग से भर जाती हैं। ये नजारा होता है फ्लेमिंगो पक्षियों का, जो हजारों किलोमीटर का सफर तय कर भारत आते हैं। लंबी टांगें, मुड़ी हुई चोंच और गुलाबी पंखों वाले ये पक्षी ना सिर्फ देखने में खूबसूरत होते हैं, बल्कि बर्ड वॉचिंग और नेचर फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी बड़ा आकर्षण हैं। भारत में मुख्य रूप से ग्रेटर फ्लेमिंगो और लेसर फ्लेमिंगो की प्रजातियां देखी जाती हैं। आइए जानते हैं भारत की उन बेहतरीन जगहों के बारे में जहां फ्लेमिंगो स्पॉटिंग का अनुभव यादगार बन जाता है।ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो सैंक्चुरी, नवी मुंबई: महाराष्ट्र की यह जगह भारत की सबसे लोकप्रिय फ्लेमिंगो साइट मानी जाती है। नवंबर से मार्च के बीच यहां हजारों फ्लेमिंगो दिखाई देते हैं। बोट सफारी के जरिए प...