रिषिकेष, अप्रैल 17 -- लच्छीवाला रेंज की वनक्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयासों में जुटी हैं। उनके कोशिशों से नेचर पार्क बच्चों के लिए सिर्फ भ्रमण स्थल नहीं, बल्कि सीखने, समझने और जागरूक होने का सशक्त केंद्र बन गया है। खास है कि लच्छीवाला नेचर पार्क में इस स्तर और स्वरूप का ऐसा आयोजन इससे पहले कभी नहीं हुआ, जोकि अनूठी पहल से कम भी नहीं है। एक अप्रैल से 15 जून तक पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को नेचर पार्क में निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। चित्रकला, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, प्रश्नोत्तरी समेत प्रकृति आधारित अनेक प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को वन संरक्षण, वन्यजीवों के महत्व, पर्यावरण को होने वाले नुकसान और उससे बचाव के उपायों की व्यवहारिक जानकारी दी जा रह...