इटावा औरैया, मार्च 29 -- नगर वन में प्रकृति संरक्षण के संदेश के साथ नेचर वॉक किया गया। सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर की ओर से कराए गए। नेचर वॉक में प्रकृति, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सफारी पार्क के बायोलाजिस्ट बीएन सिंह, डॉ डीके दुबे, डॉ अत्री गुप्ता, डॉ कमल कुशवाहा, रश्मि पुरवार, परिवर्तन समिति के सचिव संजय सिंह चौहान ने बताया कि प्रकृति के साथ जुड़ना और उसे समझना ही संरक्षण की दिशा में पहला कदम है। नगर वन जैसे हरित क्षेत्र न केवल जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि शहर के पर्यावरण संतुलन और लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित की जा सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...