फतेहपुर, फरवरी 27 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के घटमा खेड़ा में शादी समारोह के दौरान नेग को लेकर किन्नरों और बारातियों के बीच विवाद हो गया। गांव निवासी विनोद सोनकर की पुत्री सपना की शादी थी। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी कमलेश सोनकर के पुत्र सुमित की बारात आई थी। द्वारचार समेत अन्य रस्में शांतिपूर्वक चल रही थीं। गुरुवार भोर करीब तीन बजे चार पहिया वाहन से पहुंचे चार किन्नरों ने 21 हजार रुपये नेग की मांग की। बारातियों ने असमर्थता जताई तो वे 5100 रुपये लेने पर अड़ गए। आरोप है कि मना करने पर गाली-गलौज शुरु कर दी और विरोध करने पर ईंट-पत्थर चलाए। किन्नरों के हंगामे से भगदड़ मच गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। करीब दो घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि मामले की...