अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था लागू होने के बाद जीरो या नेगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति काटी जाने लगी है। शुक्रवार को 936 स्मार्ट मीटरों की सप्लाई बंद कर दी गई। इन उपभोक्ताओं पर कुल करीब 41.42 लाख रुपये का नेगेटिव बैलेंस दर्ज हुआ है। प्रीपेड व्यवस्था के तहत मीटर में बैलेंस खत्म होते ही बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। बिजली विभाग ने जीरो या नेगेटिव बैलेंस वाले ऐसे 4500 उपभोक्ता चिह्नित किए हैं। ऊर्जा विभाग और पावर कॉरपोरेशन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय-समय पर अपने स्मार्ट मीटर को रिचार्ज कराते रहें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो। विभाग का कहना है कि नई व्यवस्था मोबाइल फोन की तरह काम करेगी, जिसमें बैलेंस खत्म होते ही सेवा बंद हो जाएगी और रिचार्ज कराने पर तुरंत बहाल भी...