कानपुर, जनवरी 13 -- कल्याणपुर, संवाददाता। भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी पर फ्लैट के नाम पर दो लोगों से 40 लाख रुपये हड़पने के आरोप में दो और एफआईआर हुई हैं। नेगी पर आरोप है कि रुपये लेने के बाद उसने रजिस्ट्री नहीं की और न ही रकम लौटाई। रावतपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑपरेशन महाकाल के दौरान नेगी पर रावतपुर थाने में 10 मामले दर्ज हुए थे। कुल 14 में उसे नौ मामलों में जमानत मिल चुकी है। काकादेव शास्त्रीनगर निवासी राजकुमारी के मुताबिक वर्ष 2017 में उन्होंने आवास विकास केशवपुरम स्थित नेगी एन्क्लेव के एक फ्लैट को 21 लाख रुपये में गजेंद्र सिंह नेगी से खरीदा था। रकम देने के बाद जब उन्होंने रजिस्ट्री को कहा तो नेगी ने एक साथ सबकी रजिस्ट्री कराने की बात कहकर 100 रुपये के स्टांप पर नोटरी कराकर थमा दी। इसी तरह शास्त्रीनगर के ही वरुण स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.