अमरोहा, मई 28 -- अमरोहा। शहर के मिनी स्टेडियम में चल रहे अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में नेक्स्ट जनरेशन ने रुक्मणी क्रिकेट अकादमी को 38 रनों से हराकर खिताब जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेक्स्ट जनरेशन ने निर्धारित 30 ओवरों में छह विकेट खोकर 152 रन बनाए, जवाब में रुक्मणी क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 25.3 ओवर में 114 रनों पर ढेर हो गई। नितिन को बेस्ट बेस्टमैन तथा अजहान खान बेस्ट बॉलर चुना गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी नेक्स्ट जनरेशन की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर अरीब कमाल ने पारी संभालते हुए 49 गेंदों पर 34 रन बनाए वहीं श्रीयांश यादव छह रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। इसके बाद अक्षत प्रताप ने 40 गेंदों पर 27 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को संभाला। मिडिल ऑर्डर में आरिज आलम सिद्दीकी ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 39 गेंदों में नाबाद 34 र...