मुरादाबाद, मई 21 -- मार्डन पब्लिक स्कूल में चल रही लिटिल मास्टर कप नाईट टूर्नामेंट क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को फाइनल मैच खेला गया, जिसमें नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट एकेडमी ने रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी को हराकर चैंपियनशिप जीत ली। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने टास जीकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टीम ने 29.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए, जिसमें नीतीश ने 36 बॉल में 24 रन और अरबाज ने 15 बॉल पर 22 रन की पारी खेली। नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए देव ने तीन विकेट, समर और सिंहाम ने दो-दो विकेट लिए। नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट एकेडमी ने बल्लेबाजी करते हुए 26.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें आरिज ने 66 बॉल पर 66 रन और नितिन ने 56 बॉल में 56 रन की पारी खेली। रुक्मणी क्रिकेट ए...