अमरोहा, अप्रैल 16 -- रुक्मणी अंडर-19 वनडे कप में बुधवार को खेले गए मैच में नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट अकादमी ने स्काईलाइन स्पोर्ट्स क्लब को 103 रनों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। रुक्मणी क्रिकेट अकादमी के मैदान में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 291 रन का स्कोर बनाया। कासिम सैफी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 99 रन की पारी खेली वहीं मोहम्मद इमरान ने 65 रनों की खेलते हुए टीम को मजबूती दी। यश व्यास ने 40 और कुशल यादव ने 32 रन बनाकर टीम के बड़ा स्कोर खड़ा करने में योगदान दिया। यह भी पढ़ें- केसीसीसी ने आरपीसीए को 167 रन से हराया स्काईलाइन स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गेंदबाजी में संस्कार सैनी, प्रियांशु सिंह, पलक सिंह, अयान सुधाकर और विशुदीप ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.