नई दिल्ली, अगस्त 25 -- टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में से एक नेक्सन EV के वैरिएंट में कुछ फेरबदल किए हैं। दरअसल, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV के कुछ वैरिएंट से पंचर रिपेयर किट को हटा दिया है। कंपनी ने ये अपडेट सिर्फ उन वैरिएंट में किया है जिनमें वो स्पेयर व्हील दे रही है। खास बात ये है कि कंपनी पहले इन सभी वैरिएंट के साथ पंचर रिपेयर किट दे रही थी। कंपनी ने जिन वैरिएंट में अपटेड किया है वो एम्पावर्ड 45, एम्पावर्ड +A 45 और एम्पावर्ड +A 45 DK/RDK हैं। कंपनी सिर्फ क्रिएटिव 45 और फेयरलैस 45 में ही पंचर रिपेयर किट दे रही है। नेक्सन एक कॉम्पैक्ट साइज SUV है, जो कम कीमत में शानदार फीचर्स और अपनी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए जानी जाती है।टाटा नेक्सन EV के बैटरी पैक और रेंज नेक्सन EV में 45kWh का बैटरी पैक दिया है। कंपनी...