नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- देश के अंदर सब-फोर मीटर SUVs सेगमेंट में किन मॉडल का दबदबा है, इसकी लिस्ट सामने आ गया है। पिछले मीहने यानी मार्च 2026 में जिन कारों के लिए ग्राहकों ने दिल खोलकर लाखों रुपए खर्च किए उसमें टाटा और मारुति के मॉडल का दबदबा देखने को मिला। इस सेगमेंट को टॉप करने का काम टाटा पंच ने किया। वहीं, टाटा नेक्सन दूसरे नंबर पर रही। जबकि, मारुति की ब्रेजा और फ्रोंक्स ने अगली दो पोजीशन पर कब्जा जमाया। टॉप-14 मॉडल की लिस्ट में किआ सिरोस सबसे पीछे रही। इसे सिर्फ 59 ग्राहक मिले। चौंकाने वाली बात ये भी है कि एक साल पहले मार्च 2025 में इसकी 5,015 यूनिट बिकी थीं। चलिए अब एक बार इस सेगमेंट के सेल्स ब्रेकअप को देखते हैं। सब 4m SUV सेगमेंट में YoY सेल्स की बात करें तो टाटा पंच/EV की मार्च 2026 में 20,977 यूनिट बिकीं। जबकि मार्च 2025 में इसक...