नई दिल्ली, मई 8 -- भारतीय ग्राहकों के बीच कॉम्पैक्ट (सब-4m) एसयूवी की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो टाटा पंच (Tata Punch) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। टाटा पंच को बीते महीने कुल 19,107 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर टाटा पंच की बिक्री में 52.9 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। इसके अलावा, टाटा पंच बीते महीने देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही। आइए जानते हैं इस सेगमेंट की दूसरी 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही फ्रोंक्स बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। मारुति फ्रोंक्स ने इस दौरान 31.3 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,829 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्...