नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- देश के अंदर कारों की सेल्स का सेगमेंट वाइज डाटा तेजी से बदल रहा है। पहले जहां पेट्रोल कारों का दबदबा देखने को मिला था, तो अब उसकी जगह CNG के साथ हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कार लेती जा रही हैं। खासकर, अब इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में गजब का उछाल देखने को मिल रहा है। साल 2026 के पहले हाफ (H1) के दौरान जब सेल्स लिस्ट पर नजर डाली जाए तब पता चलता है कि EV की सेल्स H1 2025 से बहुत आगे निकल गई है। इतना ही नही, 2026 की पहली छमाही में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री हाइब्रिड कारों की बिक्री से दोगुनी से भी अधिक थी। खास तौर से से जनवरी से जून 2026 के दौरान 57,855 हाइब्रिड कारों के विपरीत 1,48,023 इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी की गई। इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट के टॉप-20 मॉडल की साल के पहले हाफ की बिक्री की बात करें तो MG विंडसर की H1 2026 के...