नेकुला में हरिनाम संकीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय
कटिहार, मई 10 -- सालमारी, एक संवाददाता बलिया बेलौन के निस्ता पंचायत अंतर्गत नेकुला गांव में हरिनाम संकीर्तन से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। तीन दशक बाद बाद गांव में आयोजित श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन और यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। शुक्रवार को गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 501 महिलाओं ने कलश शोभायात्रा में भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिलाओं ने भक्ति गीतों और हरिनाम संकीर्तन के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। शनिवार से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ की शुरुआत हुई। यज्ञ में दूर दराज के श्रद्धालुओं ने भी पहुंचकर पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना की। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भव्य रासलीला का भी आयोजन किया गया। यज्ञ एवं संकीर्तन कार्यक्रम के संचालन में पंडित शालीग्रामम ठाकुर, पंकज दीक्षित और बबलू जी का सराहनीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.