नेकी की दीवार ने चलाया जनजागरूकता अभियान
पीलीभीत, जून 16 -- सामाजिक संस्था नेकी की दीवार के स्वयंसेवियों ने सोमवार को पूरनपुर क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान के तहत स्वयंसेवियों ने घर-घर संपर्क करने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया। यही नहीं आयुष्मान कार्ड को लेकर भी जानकारी जुटाई। अभियान के दौरान लोगों को आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वयंसेवियों ने पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए उनके उद्देश्य और लाभ भी बताए। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर का आयोजन संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.