बदायूं, मई 23 -- थाने का चालक नेकर-बनियान पहनकर सरकारी गाड़ी से गांव पहुंच गया। चालक पर किसान को धमकाने और रुपये मांगने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों के विरोध के बाद चालक मौके से लौट गया। मामले को लेकर गांव में चर्चा बनी रही, जबकि पुलिस अधिकारियों ने जांच कराने की बात कही है। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गंगपुर का है। गांव के रहने वाले किसान अनेकपाल सिंह अपना मकान बनवा रहे थे। आरोप है कि मकान के मुख्य दरवाजे के पास खड़े नीम के पेड़ की एक टहनी दीवार निर्माण में आ रही थी, जिसे किसान ने शुक्रवार सुबह कटवा दिया। यह भी पढ़ें- नेकर-बनियान में गांव पहुंचा पुलिसकर्मी, किसान को हड़काया इसी दौरान किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना थाने पर तैनात चालक को दे दी। आरोप है कि सूचना मिलने पर चालक सरकारी कार लेकर गांव पहुंच गया। उसके साथ एक कांस्टेबल और एक होमग...