गिरडीह, मार्च 19 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के नेकपुरा गांव निवासी प्रवासी श्रमिक दुखी सिंह 40 वर्ष का हैदराबाद में आकस्मिक निधन हो जाने के बाद पीड़ित परिवार में मातम पसर गया। बुधवार को उसका पार्थिव शरीर गांव पहुंचने के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों समेत गांव का माहौल गमगीन हो गया। इस संबंध में बताया गया कि दुखी सिंह आठ माह पूर्व रोजगार के लिए अपने घर से हैदराबाद गया था। जहां हैदराबाद के बोराबंडा में रहकर मजदूरी कर रहा था। पांच दिन पूर्व शनिवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ जाने पर उसे वहां के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के क्रम में सोमवार (16 मार्च) को दुखी सिंह की मृत्यु हो गयी।घटना की जानकारी मिलने के बाद अनुज रंजन, रेवत राणा, संतोष यादव, बासुदेव सिंह, संतोष यादव, सुरेश यादव, उपेंद्र यादव, ठकुरी महतो आदि लोग मौके पर पहुंचकर पीड़ित...