धनबाद, मार्च 22 -- निरसा थाना क्षेत्र की ईसीएल खुदिया कोलियरी के शांति कॉलोनी आवासीय परिसर स्थित दो मंजिला ब्लॉक नंबर दो के एनएचएस क्वार्टर नंबर 261 में रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सेवानिवृत्त कोयला कर्मी आनंद राय के छोटे पुत्र काजल राय (32 वर्ष) का लहूलुहान शव मिला। हत्यारे ने काजल के चेहरे पर लकड़ी से वार कर उसे मार डाला। आसपास के क्वार्टर में रहने वाले लोगों को घटना की भनक तक नहीं लगी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत भारती पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। काजल दिहाड़ी मजदूर था। उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है। काजल का पैतृक घर कलियासोल प्रखंड के कुसुमदाहा में है। वह तीन दिन पहले माता-पिता, पत्नी, बच्चों और अविवाहित बहन के साथ कीर्तन सुनने वहां गया था। काजल शनिवार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.