गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- ट्रांस हिंडन। लिंक रोड थाना क्षेत्र में नृत्य सिखाने के दौरान नाबालिक छात्रा का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। लिंक रोड क्षेत्र में रहने वाली महिला के अनुसार, 17 वर्षीय बेटी घर के पास में एक केंद्र में नृत्य सीखने जाती है। पिछले कुछ दिनों से बेटी गुमसुम रहने लगी थी। उन्होंने पूछा तो बेटी ने बताया कि नृत्य सिखाने वाला शिक्षक उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। यहां तक उसके कपड़े उतरवा देता है और खुद भी नग्न हो जाता है। शिक्षक उस पर होटल चलने का दबाव बना रहा है। विरोध पर जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि 20 दिसंबर को भी शिक्षक ने उनकी बेटी के साथ गंदी हरकतें की और होटल चलने का दबाव बनाया। उनकी बेटी किसी तरह से चकमा देकर केंद्र से निकल आई। पीड़ित महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.