बोकारो, जनवरी 20 -- बोकारो। सेक्टर 5 स्थित आशा लता परिसर के मानसरोवर गार्डेन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चे व महिलाओं ने नृत्य, गीत, संगीत कला संग्राम के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अनुपमा सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। नृत्य संगीत कला संगम की जानकारी देते हुए आयोजक रजनी पाढ़ी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी गत कई माह से की जा रही थी। जिसमें बोकारो शहरी क्षेत्र के साथ-साथ कई स्थानों से बच्चो ने हिस्सा लिया। गीत व संगीत के साथ-साथ कराटे में बेहतर करने वाले बच्चो को कार्यक्रम के दौरान पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर संजू रॉय, रजनी, अंजली कुमारी, सुभाष राय, सुभम कुमार, आनंद कुमार, राजकुमारी मिश्रा समेत अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.