अमरोहा, अप्रैल 28 -- ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में मुरादाबाद मंडल परफॉर्मिंग आर्ट चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। निदेशक अर्जुन सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। निर्णायक मंडल में आशीष मिश्रा, मनदीप कौर, कविता शर्मा एवं रुचि भटनागर रहे। कार्यक्रम में नृत्य, गायन, वादन, कला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभागी आद्या बहुगुणा, निकुंज चौधरी, आनवी, रूद्रप्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सानवी, अर्निका गुप्ता व अविका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नव्या के नृत्य कौशल से प्रभावित होकर संगठन ने नव्या को जिला अमरोहा का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया। विद्यालय प्रधानाचार्या पिंकी ओझा ने कहा कि कलात्मक प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह भी पढ़ें- एकॉर्न स्कूल म...