लोहरदगा, सितम्बर 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। केंद्रीय सरना समिति लोहरदगा द्वारा सोमवार को करम पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: गुरुकुल भारती में उत्साहपूर्वक मनाया गया करमा महोत्सवआदिवासी संस्कृति की प्रस्तुति समारोह में जिले के विभिन्न छात्रावासों एवं संस्थानों से पहुंची करीब 45 नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक नृत्य-संगीत की प्रस्तुति देकर आदिवासी संस्कृति की समृद्ध विरासत को जीवंत किया। नृत्य मंडलियों ने अपने पूर्वजों से जुड़ी परंपराओं और लोक संस्कृति को मंच पर प्रस्तुत करने के साथ वर्तमान युवा पीढ़ी को इससे परिचित कराने और सीखने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- करम प्रकृति और संस्कृति से जुड़ने का पर्व : शिल्पीकरम पर्व के महत्व पर प्रकाश मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड स...