रुद्रपुर, मार्च 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहांगीरपुर गदरपुर में चल रहे सरदार भगत सिंह तृतीय दिवस शिविर के अंतर्गत रविवार को बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. चंद्रपाल ने स्वयंसेवियों को हर परिस्थिति में स्वयं को मजबूत बनाए रखने की प्रेरणा देकर की। बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के इतिहास विभाग प्रभारी डॉ. अपर्णा सिंह ने स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी भूमि और समाज से जुड़े रहकर कार्य करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और स्वयंसेवियों को भी अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया। सुनील पंत ने भी शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए आ...