नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
हापुड़, मई 25 -- हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित बैम्बू ग्रोव स्कूल में सुंदर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के यूकेजी कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर प्रदीप सुंदर नारायण सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके किया। कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने क्लासिकल डांस प्रस्तुत करके प्रतियोगिता में चार चांद लगा दिए। बच्चों ने डॉ राधा त्यागी (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर), मैनेजर मुकेश कुमार एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू त्यागी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल विद्यार्थियों को सही मंच मिलता है, बल्कि उनके अंदर छिपी प्रतिभा में भी निखार आता है। बच्चों के अभिभावकों ने जज बनकर अपनी भूमिका निभाई। स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.