भदोही, नवम्बर 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छज्ञत्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर खूब तालियां बटोरी। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान नृत्य प्रतियोगिता में अमित जायसवाल बीए तृतीय समेस्टर प्रथम, द्वितीय स्थान खुशबू यादव बीएससी पंचम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान अंतिमा जायसवाल बीए प्रथम सेमेस्टर रहीं। महाविद्यालय के प्रचार्य ने कहा कि मिशन शक्ति एक जागरूकता कार्यक्रम है। जिसमें आप अपनी शक्ति को पहंचाने और अपने अधिकार के प्रति जागरूक हों। ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं की प्रतिभाएं निखर कर आती हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों जो प्रतिभाग किया वह काबिले तारिफ है। इस मौके पर डॉ. दिपाली जायसवाल ,डॉ....