संभल, मई 16 -- तहसील क्षेत्र के गांव अतौरा स्थित चौधरी अतराम सिंह यादव मेमोरियल इंटर कॉलेज में शनिवार को नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक डॉ. ब्रजपाल सिंह यादव एवं प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के करीब 85 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति, सांस्कृतिक और फिल्मी गीतों पर बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रीति कौर, लव कुमार, अंकित कुमार, शरद सक्सेना, धीरेन्द्र सिंह, शालू सागर, दीपा, नीतू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...